Thursday 12 April 2018

सुनील शेट्टी बॉलीवुड के इस सुपरस्टार को मानते है अपना आइडल



बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी को आज हम भले ही फिल्मो में कम देखते हो लेकिन उनकी शानदार फिल्मे हम कभी भुला नहीं पाएंगे | सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को हुआ था | इन्होने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 की फिल्म बलवान से की थी और बॉलीवुड की 100 से अधिक फिल्मो में काम कर चुके है |


आज हम सुपरस्टार सुनील शेट्टी के जिस आइडल की बात कर रहे है वो और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड का सिंघम अजय देवगन है | जी हा सुनील शेट्टी सिंघम अजय देवगन को अपना आइडल मानते है और आज भी उनकी बड़ी इज्जत करते है |


आपको बता दे सुनील शेट्टी का शुरुआती दौर कुछ खास नहीं रहा लगातार फ्लॉप फिल्मो की वजह से सुनील का करियर बॉलीवुड में डूब ही गया था | तब ऐसे में अजय देवगन ने सुनील शेट्टी की मदद की थी | आपको बता दे 1994 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मोहरा' जिसमे अजय देवगन को लिया गया था लेकिन अजय देवगन ने फिल्म के डायरेक्टर राजीव राय से गुजारिश कर ये फिल्म सुनील शेट्टी को दिलवाई थी जिसमें सुनील शेट्टी को रातोरात पहचान मिली | इस फिल्म के बाद सुनील ने लगातार कई सुपरहिट फिल्मे दी थी |

No comments:

Post a Comment